जोधपुर जेल में उम्रकैद काट रहे आसाराम उज्जैन में पंचकर्म उपचार करवा रहे हैं. वह 25 अक्टूबर तक रुकेंगे. राहुल सिंह राठौर की रिपोर्ट. उज्जैन : नाबालिग के यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की शुक्रवार को तबियत अचानक खराब हो गई. उन्हें सीने में तेज दर्द उठा. उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं.