Kanpur News: कानपुर में भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर बैठक हुई। 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले अभियान में 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं को जोड़ने और विवाह के बाद स्थानांतरित महिलाओं के वर्तमान पते पर नाम दर्ज कराने में सहायता करने को कहा गया। 24.