ग्रेटर फरीदाबाद के बड़ौली-प्रहलादपुर गांव के किसान जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उचित मुआवजे या लैंड पूलिंग की मांग को लेकर कई महीनों से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे धक्का-मुक्की हुई।