वाराणसी के ढढ़ोरपुर गांव में आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज और यौन उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक रैली निकाली। इस दौरान बालिका महोत्सव का आयोजन भी हुआ, जिसमें नाटक और भाषणों के माध्यम से इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई, साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।