Massive fire breaks out at firecracker shop in Alwar Tilak Market. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त तिलक मार्केट में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही करीब 30 मिनट तक तेज धमाके होते रहे, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।