गोरखपुर के गुलरिहा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन करंट से जान गंवाने वाले तीन युवकों का गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोलुहा घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।