गोरखपुर के गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा के व्यापारियों ने मां दुर्गा की विदाई यात्रा को शाही अंदाज दिया, जहां प्रतिमा रोल्स-रॉयस कार में सवार होकर निकली। ढोल-नगाड़ों और रोशनी के बीच यह अनूठी विसर्जन यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।