यूपी: सपा बोली- आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बनाए जा रहे हैं पीठासीन अधिकारी, कार्रवाई की मांग की. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा खंड-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी के समर्थक इंजीनियरों को पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतदान की मांग की।.