यूपी: लपटों में समाया रावण, 'जय श्रीराम' का जयघोष, रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन. लखनऊ में विजयदशमी पर ऐशबाग रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीराम के अग्निबाण छोड़ते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महानगर, खदरा और आलमबाग समेत कई स्थानों पर भी रावण दहन देखने भीड़ उमड़ी।.