देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या के श्रीराम मंदिर से लेकर दिल्ली, श्रीनगर, जयपुर और कोलकाता तक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतों और प्रमुख स्थलों पर रोशनी की भव्य सजावट देखने को मिल रही है। दीपों की जगमगाहट, पूजा-अर्चना और उत्सव के उल्लास के बीच देशभर में दिवाली की रौनक छाई हुई है। देखिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दीपावली समारोह की खास तस्वीरें। #Diwali2026.