छोटी दिवाली पर शनिवार को बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक छा गई। लोगों ने घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी झालरें और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। चंदौसी के बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, मुरादाबाद गेट समेत मुख्य बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों की चहल.