Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दीपावली के दिन रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते.