मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा दे रहा है। इस दौरान होटल, कैब और छोटे दुकानदारों की कमाई में तीन गुना तक वृद्धि हुई, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। रामनगरी में दीपोत्सव की जगमगाहट ने केवल सरयू तट और मंदिरों को ही रोशन नहीं किया, बल्कि बाजारों में कारोबार की चमक भी बढ़ाई।