वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान रविवार भोर में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उल्टी की शिकायत पर महिला को उमरहां स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया था। वहां इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.