मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। इस मौके पर संत राम लखन दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।