रेणुसागर। अनपरा नगर के वार्ड नंबर छह स्थित अटल नगर औड़ी मोड़ पर महाविद्यालय मार्ग के किनारे मां दूराशनी मंदिर परिसर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान चालीसा युवा ग्रुप के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा और महाआरती हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन संयोजक विनय मिश्रा ने.