मुजफ्फरपुर में बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एमआईटी कॉलेज स्थित वज्रगृह से बिना सूचना गायब रहने पर यह कार्रवाई की। बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 को लेकर बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एमआईटी कॉलेज स्थित वज्रगृह में मतपेटी सुरक्षा ड्यूटी से बिना किसी.