रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें साइबर थाना के पीएसआई मनीष और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए।पीएसआई मनीष ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया.