संयुक्त अरब अमीरात के नेशनल गार्ड ने बताया है कि ओमान सागर में एक मालवाहक जहाज़ में आग लगने के बाद उन्होंने 22 लोगों को बचाया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूएई नेशनल गार्ड ने रविवार को कहा कि सभी जीवित बचे लोग अरब देशों के नागरिक हैं.