मुंबई में गांजा-शराब बेचने का दबाव, लाखों की डिमांड व मारपीट के आरोप में विवाहिता ने पति समेत 6 पर FIR दर्ज कराई. पीड़ित के आवेदन पर पुलिस जांच में जुटी. थाना क्षेत्र के हाट पोखरिया गांव निवासी विवाहिता सुप्रिया कुमारी ने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाया है.