मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िताओं और अन्य विशेष मामलों में गर्भपात की अनुमति से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म पीड़िताओं और अन्य विशेष मामलों में गर्भपात की अनुमति से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पूरे प्रदेश की अदालतों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उच्च न्यायालय ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में हर एक दिन बेहद कीमती होता है।