गुरुग्राम की वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में जमीन विवाद को लेकर पथराव हुआ, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम में सेक्टर-88बी स्थित वाटिका एक्सप्रेशन सोसायटी में शनिवार रात पथराव हो गया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने सोसायटी पर पत्थर बरसाए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।