सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील त्योहार के मद्देनजर प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर... पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस ने समस्त जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना का पर्व है। सभी नागरिक इस त्योहार को आपसी सौहार्द, उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।