रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी से आसनसोल के बीच गाजीपुर होते हुए द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे बिहार, झारखंड और बुंदेलखंड के यात्रियों को लाभ मिलेगा।