अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित रामकथा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीराम को नमन करते हुए रामायण के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की विरासत को स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में श्रीराम के प्रतीकात्मक राजतिलक, संतों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत किया.