अयोध्या के 10वें दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने और रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि त्रेतायुग की स्मृतियों, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और अयोध्या की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा उत्सव है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात भी कही।