Dainik Bhaskar. पंचकूला के सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की है। डीसीपी के मुताबिक, घटना में शामिल छात्र की उम्र महज आठ वर्ष है। ऐसे में मामले को संवेदनशीलता के साथ किशोर न्याय से जुड़े कानूनी प्रावधानों के अनुरूप देखा जा रहा है।