मेरठ की जाकिर कालोनी चौकी में एक दारोगा ने बावर्दी एआइएमआइएम नेताओं संग जन्मदिन मनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस घटना पर लोग चर्चा कर रहे हैं, जबकि पहले भी चौकी में ऐसे आयोजनों पर कार्रवाई हो चुकी है। यूनिफार्म में जन्मदिन का केक काटते जाकिर कालोनी चौकी पर तैनात दारोगा। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ वीडियो, फूल मालाएं डाल मनाया जा रहा था जन्मदिन।