दिवाली से पहले कांडी बाज़ार खरीदारों से गुलज़ार. दीये, झालर, मिठाई की दुकानों पर रौनक. भारी भीड़ से लोगों को परेशानी, पुलिस ने संभाला मोर्चा. कांडी (गढ़वा): दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कांडी बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी. पर्व की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो गयी थी.