दीपावली के अवसर पर राजधानी दिल्ली में पद्म भूषण सम्मानित प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. उमा शर्मा की परिकल्पना और नृत्य निर्देशन में 'महारास लीला' का मंचन किया गया। श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध पर आधारित इस नृत्य नाटिका में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोपियों की भक्ति और विरह को कथक एवं ब्रज की पारंपरिक रास शैली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। माखन चोरी, पूतना वध, गोवर्धन धारण और कालिया दमन जैसे प्रसंगों.