भारत ने न्यूजीलैंड को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले में डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। DLS नियम के तहत भारत को विजेता घोषित किया.