गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। डिलीवरी कर्मचारी घायल हुआ। फॉरेंसिक टीम, ATS और पुलिस जांच में जुटी हैं। यह घटना शुक्रवार, 6 नवंबर की रात करीब 9 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुई। उस समय चौकी में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे। इसी दौरान सामान पहुंचाने के लिए एक डिलीवरी कर्मचारी भी वहां पहुंचा था।