Muzaffarpur News: सरैया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवादा में शुक्रवार को छठ पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने दउरा लेकर गांव में झांकी निकाली और कृत्रिम घाट पहुंचे। वहां छात्राओं ने छठी मईया की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तथा पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक ने आयोजन को बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बताया।, Muzaffarpur Hindi News.