गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, फिरोजाबाद में गाय के गोबर से बनाई जा रहीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां. फिरोजाबाद: शिकोहाबाद की रहने वाली डॉ. भावना दुबे ने गाय के गोबर को गौशाला की आय का जरिया बनाने के लिए शानदार पहल का है. उन्होंने गोबर से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और हनुमान जी की ईको-फ्रेंडली मूर्तियों के साथ-साथ पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियां तैयार करानी शुरू की है.