नैनीताल। धनतेरस पर दुकानदारों ने बेहतर कारोबार किया। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। बर्तनों की दुकानों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। राधेश्याम ज्वेलर्स, कृष्णा ज्वेलर्स आदि स्वर्णकारों की दुकानों में लोगों से खरीदारी की। राज इलेक्ट्रॉनिक्स, शमा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की बिक्री हुई। मल्लीताल बड़ा बाजार में बर्तन की दुकानों में भीड़ रही जबकि मल्लीताल जय.