होर्डिंग पर लिखा है न प्रभु राम तुम्हारे हैं, न श्रीकृष्ण हमारे हैं. राम-कृष्ण तो इस संसार के प्यारे हैं. लखनऊ: सपा मुख्यालय के बाहर दो होर्डिंग्स चर्चा का विषय बन गई है. एक होर्डिंग समाजवादी पार्टी के नेताओं के ही गले की फांस बन गई है. होर्डिंग में धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर है और उन्हें ढोंगी बताया है. दूसरी होर्डिंग में अखिलेश यादव की भगवान श्रीकृष्ण के साथ तस्वीर लगी है.