News18 Hindi. Noida Arc Flyover Project : उत्तर प्रदेश का नोएडा लगातार विकास की रफ्तार भर रहा है. इसी क्रम में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां नोएडा एक्सप्रेसवे पर आर्क फ्लाईओवर बनेगा. नोएडा के सेक्टर-148 और 150 के बीच करीब 610 मीटर लंबा आर्क टाइप फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसे बनाने में करीब 84 करोड़ 16 लाख का खर्च आने का अनुमान है।