हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक 15 नवंबर से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीने तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा। विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए लोगों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक टिकटें बुक करानी होगी।