करनाल। जिले के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय कॅरिअर का दूसरा मैच शनिवार को खेलेंगे। अंशुल ने अपने पहले ही मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले एक दिवसीय मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों के अपने कोटे में मात्र 22 रन खर्च किए थे और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी.