Lucknow News: लखनऊ के सरोजनीनगर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे जा रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार हिमांशु (22) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और फायर टीम ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। डीसीएम चालक मौके से भाग गया।, Lucknow Hindi News - Hindustan.