लखनऊ। चोरों ने दुबग्गा, पारा, इंदिरानगर और चिनहट इलाके में चार लोगों के मकानों से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दुबग्गा के आम्रपाली योजना निवासी मिथिलेश ने बताया कि वह माता-पिता के साथ 30 अक्तूबर को देवरिया स्थित गांव गए थे। छोटा भाई हरिकेश ड्यूटी पर था। अगले दिन जब भाई आया तो गेट का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा हुआ.