लखनऊ। किसी के सिर पर बाल, मुकुट, किसी के कमल तो किसी के मोर सिंहासन। मिट्टी को आकार देकर तैयार की गई लक्ष्मी की ये मनमोहक प्रतिमाएं इस बार दीपावली बाजार में खास आकर्षण बनी हुई हैं। नावेल्टी चौराहे के पास सजी दुकानों पर घूंघट वाली लक्ष्मी से लेकर कमल पर विराजमान प्रतिमाओं तक की कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। वस्त्र, माला, छत्र और मुकुट से सजी इन मूर्तियों को खरीदने के.