फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में तीन आरोपियों ने एक युवक से सोने की चेन झपट ली। वारदात पांच नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे मकान के सामने हुई। पीड़ित नितिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार सर्विस कराने के लिए घर से निकला था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो और स्कूटी सवार एक व्यक्ति उसके पास पहुंचे। मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने उसका नाम पूछा और गर्दन पर हाथ मारकर.