धनतेरस पर बेनीपट्टी बाजार में बर्तन, सोना-चांदी की दुकानों पर लगी भीड़. महंगाई के बावजूद खरीदारी का उत्साह, लोगों ने अनोखे ढंग से की खरीदारी. मधुबनी: धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय बाजार में खूब चहल-पहल रही. देर शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे. सुबह से ही सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन दुकानों के संचालक अपनी दुकानों को सजाकर ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार दिखे.