Kanpur Dhanteras market crowd traffic jam updates. Follow Dainik Bhaskar for latest updates. धनतेरस के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी, जिससे कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। खरीदारों की भारी तादाद और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जी.टी. रोड, जरीब चौकी, फजलगंज और कल्याणपुर क्रॉसिंग जैसे मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।