दीपावली के मद्देनजर मेकाहारा हॉस्पिटल में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे शुरु रहेंगी.सार्वजनिक अवकाश के कारण 2 दिन ओपीडी बंद रहेगी. रायपुर : दीपावली पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं.आपातकालीन विभाग समेत सभी विभागों को त्योहार के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.