गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मानपुर वॉरियर और मानपुर क्रिकेट किंग्स. इसमें मानपुर वॉरियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें ओम भारद्वाज ने 38, राजेंद्र ने 55 और सुनील ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अनुज ने दो, गौरव, विशांत और मुकेश ने एक-एक विकेट लिया।