Kausambi News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल मनौरी में किशोरियों के स्वास्थ्य और लैंगिक संवेदनशीलता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को किशोरावस्था के शारीरिक बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन की जानकारी दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिफा ने सवालों के जवाब दिए और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।, Kausambi Hindi News - Hindustan.