हापुड़ के धौलाना में राजस्व निरीक्षक कुंवर पाल सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के नाम पर घूस की मांग की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता विजेंद्र सिंह की सूचना पर कार्रवाई हुई।