Navbharat Times. Sri Ganganagar Open Jail Thailand Trip Case: जयपुर के बहुचर्चित दुष्यंत हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी दीक्षांत कामरा खुली जेल से चकमा देकर 5 दिन के लिए थाईलैंड घूम आया। श्रीगंगानगर की नरसिंहपुराबिरानी खुली जेल में आजीवन कारावास काट रहे दीक्षांत कामरा के मामले में खाकी और कैदी की मिलीभगत का खेल सामने आया है।